Invalid slider ID or alias.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम जी का कल चित्तौड़गढ़ मे प्रवास।

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौडग़ढ़ ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ नगर के वर्ष प्रतिपदा उत्सव मे श्री निम्बाराम जी का प्रवास मिला है।

नगर प्रचार प्रमुख आशीष ने बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्य पद्धति में उत्सवों का विशेष महत्व है। इसी कड़ी मे भारतीय नव वर्ष के वैज्ञानिक व सांस्कृतिक महत्व को जानकर उत्सवों से प्रेरणा लेकर स्वयंसेवक अपने समाज और राष्ट्र उन्नति में अग्रणी रहते हैं।

संयोग से भारतीय नववर्ष के दिन ही संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवाल जी का भी जन्मदिन है। इस अवसर पर साल में एक बार पूरे भारतवर्ष में स्वयंसेवकों द्वारा आद्य सर संघ चालक प्रणाम लिया जाता है।

इसके लिए नगर के सभी स्वयंसेवक रविवार 7 अप्रैल को सुबह 7 बजे श्री नाथ गार्डन मे एकत्र होंगे।

Don`t copy text!