Invalid slider ID or alias.

पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने मंडल अध्यक्ष वार्ड, पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं बूथ अध्यक्ष को अपने क्षेत्र में रहकर सभा स्थल के लिए भीड़ जुटाने के निर्देश दिए।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौड़गढ़। लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के नामांकन एवं राष्ट्रीय नेताओ की जनसभा की तैयारियों को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य मे एवं नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अनिल सोनी उप सभापति कैलाश पंवार के विशिष्ठ आतिथ्य में जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड, चितौड़गढ़ पर शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित हुई।
बैठक में पूर्व राज्यमंत्री ने पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं की अहमियत का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत तो कार्यकर्ताओं से है।
कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कई बार पार्टी मुश्किल दौरों से बाहर निकलकर विपक्षी दलों को चकित किया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह एकजुट होकर फिरकापरस्त ताकतों का डटकर मुकाबला करें किसी पार्टी की नींव उसका कार्यकर्ता होता है चुनाव कार्यकर्ता जिताता है उन्होने कहा मोदी एवं भाजपाई आम लोगों को बरगलाकर सत्ता में बैठे हैं, उन्होंने देश के विकास की रफ्तार को रोक दिया है केवल पूंजीपतियों का विकास किया है कांग्रेस के उदयलाल आंजना जीतकर लोकसभा पहुचेंगे तो आपकी आवाज को संसद में बुलंद करेगे। 135 वर्षों के इतिहास को स्वयं में समाहित कर लाखों शहीद वीर जवानों के शौर्य के साथ चलने वाली कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हर एक कार्यकर्ता है। वह कार्यकर्ता ही है जिसकी ताकत से पार्टी संगठन चलता है। कोई भी संगठन तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वो नियम और अनुशासन से न चलता हो। देश मे कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो पिछले 135 वर्षों से नियमो और अनुशासन के साथ चल रहा है। संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और कार्यकर्ता को बिना प्रशिक्षित किये एक निर्धारित लक्ष्‌य की पूर्ति नहीं की जा सकती है उन्होने नामांकन एवं जनसभा को सफल करने के लिए मंडल अध्यक्ष वार्ड पार्षद वार्ड अध्यक्ष वार्ड पार्षद एवं बूथ अध्यक्ष को कल दिन भर अपने क्षेत्र में रहकर सभा स्थल के लिए भीड़ जुटाने के निर्देश दिए।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की बैठक में प्रदेश सचिव रणजीत लोट जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा संयोजक नगेंद्र सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधक गोविन्द शर्मा महामंत्री रिंकू तंवर कार्यालय प्रभारी गणेशलाल जाटोलिया मंडल अध्यक्ष रमेशनाथ योगी बालमुकुंद मालीवाल विजय चौहान विजय चौधरी संगठन महामंत्री महेश काकानी मंचासीन रहे संचालन जिला महामंत्री अहसान पठान ने किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण वरिष्ठ कांग्रेसजन, नगर परिषद पार्षदगण, शहर कांग्रेस के पदाधिकारीगण, वार्ड अध्यक्षगण, बूथ अध्यक्षगण, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!