Invalid slider ID or alias.

होली का चढ़ा क्या प्रेम का रंग चढ़ेगा, गले तो लगे क्या दिल मिलेंगे जोशी-आक्या ने अब एक दूसरे पर आरोप कि जगह लगाया रंग।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़। लम्बे समय से चित्तौडग़ढ़ कि राजनीती मे चल रही उठापटक हो सकता है अब थम जाए लेकिन दिलो मे आये तूफान इतने जल्दी शांत हो जायेंगे ऐसा लगता तो नहीं।
हम बात कर रहे है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओर सांसद प्रत्याशी सीपी जोशी एवं अपने दम पर भाजपा ओर कांग्रेस को हराकर विधानसभा ही नहीं अपितु लोगों के दिलो को जीतकर निर्दलीय विधायक बनने वाले चंद्रभान सिंह आक्या की।
दोनों के बिच लम्बे समय से खींचतान चल रही थी इस बिच कई कार्यकर्त्ता ओर अधिकारी भी चक्की के पाट मे गेंहू की तरह पिसाते रहे लेकिन अब सुनने मे आया की दोनों एक मंच पर आये ओर होली पर एक दुसरो को रंग लगाया, लेकिन यहाँ सवाल ये भी कि क्या यह रंग प्रेम के रंग के रूप मे दोनों के दिलो मे चढ़ेगा, दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया लेकिन क्या तन के साथ साथ मन ओर दिल भी मिलेंगे।
खेर जो भी हो यह राजनीती है ओर इसमें सब सम्भव है, सब अपने हितों पर निर्भर, इससे कई लोगों के चहरे तो खिल उठे लेकिन कई कमल मुरझा गए, तो क्या उन मुरझाए फूलो को ये दोनों फिर पानी दे पाएंगे यह समय पर निर्भर करता है।
खेर अभी तो होली है ओर बुरा ना मानो होली मे सब कुछ चलता है, ओर यह तो राजनीती है यहाँ तो कुछ भी असम्भव नहीं फिर भी अगर दोनों एक होते है तो कई टायर पंचर तो होंगे लेकिन कई गुब्बारो को नई हवा मिलेगी ओर कार्यकर्ताओ को नई ऊर्जा ओर जोश मिलेगा।
वही सीपी जोशी ओर विधायक आक्या ने जमकर होली खेली जिससे शहर मे नया राजनितिक रूप के साथ मे सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Don`t copy text!