Invalid slider ID or alias.

कपासन- ब्लाक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन 18 को।

 

वीरधरा न्यूज़। शनि महाराज आली@ श्री गजेंद्र सिंह राणावत।

कपासन।लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना का चित्तौड़गढ़ जिले के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन दिनांक 18 मार्च 2024 सोमवार को कपासन विधानसभा क्षेत्र के कपासन पंचायत समिति ग्रामीण क्षेत्र एवं कपासन नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन दोपहर 12 बजे हर्षित पैलेस मे रखा गया।
कपासन नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत ने बताया कि कपासन पंचायत समिति ग्रामीण एवं नगर कांग्रेस शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस कार्यकता संवाद सम्मेलन रखा गया है।
इस बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कपासन प्रधान भेरूलाल चौधरी चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट जगपुरा शंकर लाल बैरवा पूर्व विधायक एंव पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सहित कपासन पंचायत समिति एवं नगर क्षेत्र में निवास करने वाले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस के अध्यक्ष, पदाधिकारी,नगर निकाय के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य, मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, अग्रिम संगठन, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, पंचायत राज के समस्त वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधी, नगर निकाय के वर्तमान एवं पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थिति रहेंगे।

Don`t copy text!