Invalid slider ID or alias.

विशेष जानकारी के साथ खास खबर…. दो पिलर पर टिका है दुनिया का सबसे छोटा देश, बास्केटबॉल मैदान जितना है क्षेत्रफल।

 

वीरधरा न्यूज़। दिल्ली@ एजेंसी।

दिल्ली। वैसे तो दुनियाभर में कई छोटे-बड़े देश हैं,आपको पता होगा कि अपना देश भारत क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, वहीं चीन दुनिया का सबसे बड़ा देश है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जिसका क्षेत्रफल केवल एक बास्केटबॉल मैदान जितना है। ये देश समुद्र के बीचों-बीच है। कमाल की बात ये है कि ये पूरा देश केवल दो पिलर पर टिका है। यहां का अपना अलग कानून है। यहां की आबादी भी 50 से कम है। इस खबर में हम आपके इस कमाल के देश के बारे में बताएंगे।
आपको बता दें कि इस देश का नाम सीलैंड है। ये देश ब्रिटेन के पास है। ब्रिटेन के सफोल्क समुद्री तट से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर बसा ये देश एक खंडहर हो चुके समुद्री किले पर बसा है। इस किले को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने हथियार रखने के लिए बनाया था। ये देश ब्रिटेन की सीमा के बाहर था इसलिए विश्व युद्ध के बाद इसे तोड़ा जाना था, लेकिन इसे नष्ट नहीं किया गया। बता दें कि साल 2002 में हुई जनसंख्या के मुताबिक यहां की कुल आबादी 27 है।

Don`t copy text!