Invalid slider ID or alias.

पीएम मोदी महिलाओं के उत्थान में लगातार काम कर रहे: विधायक आक्या।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडगढ। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवताः यानी जहां नारियों का सम्मान होता है वही देवता निवास करते हैं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई है हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही है नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शनिवार को महिला दिवस के अवसर पर शहर के गुलशन गार्डन में नगर परिषद चित्तौडगढ़ के वार्ड 13 की महिलाओ के सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होने कहां कि पीएम मोदी महिलाओं के उत्थान में लगातार काम कर रहे हैं। उज्ज्वला योजना, हर घर शौचालय, पीएम जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक योजनाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक वार्ड 13 के प्रदीप सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रम्हकुमारी दीदी, वार्ड पार्षद शान्तिलाल जाट सहित बढ़ी संख्या में वार्ड की महिलाओ ने अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदीपसिंह, वार्ड पार्षद शान्तिलाल जाट, ऊषा सारस्वत, कृष्णा शर्मा, आशा शर्मा, ऊषा शर्मा, मंजू सुखवाल, लक्ष्मी जैन, अंजना जैन, हनीशा जैन, भंवरी देवी गंगवाल, राधा काबरा, लीला आगाल, देवेन्द्र सिंह, रमेश सौलंकी, विक्रम सिंह, आकाश मीणा, इमरान, साहिद हुसैन, बादल, हर्षवर्धन सिंह, योगेश मीणा, राजेन्द्र खटीक, अमन नायक, अर्जुन नायक, तिलेश्वर, शिवनारायण कीर, शुभ गौस्वामी, मदन लौहार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Don`t copy text!