Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा- विधायक कृपलानी ने पाटेश्वर मेले का उद्घाटन कर मेले में भ्रमण किया।

 

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता। कस्बे में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय पाटेश्वर महादेव मेले का उद्घाटन पूर्व केबिनेट मंत्री एवम निम्बाहेडा विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को रात्रि आठ बजे हुआ।
ग्राम पंचायत बिनोता द्वारा आयोजित चार दिवसिय पाटेश्वर महादेव मेला के उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, मेला कमेटी के अध्यक्ष सरपँच ईश्वरलाल मीणा, शौकीन चपलोत, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, उपप्रधान अशोक जाट, जनपद प्रकाश अन्यावडा, पुखराज चपलोत, अनिलशर्मा, मंडलाचारण के गणेशदान चारण, देवकरण दान चारण, बद्रीदान चारण नवलराम गुवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्य स्वागत गेट पर फीता काटकर किया गया।
पण्डित गोपाल तिवारी ने वेदिकमंत्रोचार के साथ पूजा करवाई।
विधायक कृपलानी ने मन्दिर पर पहुँच कर पाटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
कार्यकर्ताओं के साथ मेले का भृमन कर दुकानदारों से जानकारी ली।
मेले में कानून व्यवस्था की जानकारी लेने निम्बाहेडा पुलिश उपाधीक्षक बेनीप्रशाद ने मेले में पहुँच व्यवस्था देखी एवम मन्दिर पर पहुँच कर पाटेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
विधायक कृपलानी एवम अतिथियों का भाजपा कार्यकर्ता प्रहलाद प्रजापत, रितिक सोनी ऋतिक जटिया, नरेंद्र प्रजापत, रानी आचार्य, श्याम लाल जटिया विक्रम सिंह डुलावत महेंद्र सिंह प्रकाशमुनेत वर्धमान जैन विजयदीप लोहार,धनराज कुमावत, प्रकाश नायक, गणपत पाटीदार सहित कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया।
मेले में कानून व्यवस्था के लिए बिनोता पुलिस चोकी प्रभारी नवलराम के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेले में अस्थायी पुलिस चोकी के साथ लगाया गया।

Don`t copy text!