Invalid slider ID or alias.

गंगरार-नगर मे निकली भोले बाबा के बारात, सारनेश्वर महादेव मे मेले का हुआ शुभारम्भ।

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।


गंगरार।महाशिवरात्रि पर्व पर सारणेश्वर महादेव गंगरार में आयोजित चार दिवसीय विशाल मेले के उद्धाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि बेगूँ विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने मोली बंधन खोलकर मेले का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक धाकड़ ने पार्टी पदाधिकारियों सहित महादेव मंदिर मे दर्शन किये व मेला भ्रमण किया।

श्री सारणेश्वर महादेव प्रबंधकारिणी समिति द्वारा भगवान का अभिषेक कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। यह शोभायात्रा भगवान महादेव व माता पार्वती की झाँकी के साथ बारात के रूप में मन्दिर प्रांगण से आरम्भ होकर रेल्वे स्टेशन चौराहा होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमे सैकड़ो श्रद्धालु ढोल डी जे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का नगरवासियों द्वारा जगह जगह भव्य पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया व श्रद्धालुओं द्वारा कई जगह जलपान की व्यवस्था की गई।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, भाजपा गंगरार मण्डल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, साड़ास मण्डल अध्यक्ष भवानीराम जाट,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक झंवर,उमेश त्रिपाठी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रतनलाल पूर्बिया व संजय वैष्णव, वरिष्ठ कार्यकर्ता हुक्मीचंद लोढ़ा,लक्ष्मीलाल नोग्या, रतन लाल सरेकु, मण्डल महामंत्री भूपेन्द्र सालवी,बन्नालाल रायका,व हिम्मत सिंह चौहान,मण्डल मंत्री मनोहर शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल काखानी, युवामोर्चा अध्यक्ष संतोष शर्मा, एस सी मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल सालवी, गोपाल शर्मा,योगेश व्यास, जितेन्द्र सिंह चौहान, बाबुलाल बालोटिया,अनिल व्यास, कुलदीप चतुर्वेदी, गोपाल लाल भील सहित कार्यकर्ता कार्यक्रम व शोभायात्रा में शामिल रहे।

इस दौरान सारणेश्वर महादेव प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, संरक्षक योगेश जागेटिया, मंत्री बालकृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु व्यास, सम्पत गिरी गोस्वामी, हर्षवर्द्धन काखानी,मोनीष शर्मा, रवि पुरोहित,भगवान लाल बिलवाल,चिरंजीव बरिया,भेरूलाल शर्मा, राजेन्द्र सोलंकी,हिरालाल सालवी सहित समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया।

Don`t copy text!