वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।
बिनोता।कस्बे सहित कस्बे के पाटेश्वर महादेव, मंडलाचारण के केदारनाथ, समानों का खेडा मंशापूर्ण महादेव,मन्दिर सहित शिवालयों में शुक्रवार महाशिवरात्रि पर्व पर मन्दिर परिसर, हर हर महादेव, भोलेनाथ के जयकारों के साथ गूंज उठा।
बिनोता के हीरालाल सोनी ऋतिक सोनी ने बताया कि पाटेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार कर प्रतिमा को सजाया गया अभिषेक पूजा अर्चना की गई बसस्टेंड के बंक्तेश्वर महादेव, पटवारी गली ऋणमुक्तेश्वर महादेव चारभुजा मन्दिर ब्रह्मपुरी महादेव प्रतिमा सहित शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की गई पुजारी किस्मत गिरी गोस्वामी ने आरती कर पूजन की
मंडलाचारण सरपँच पूजा कुँवर चारण गणेशदान चारण उपसरपंच आईदान गड़वी, देवकरण दान चारण सहित ग्रामीणों ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।