Invalid slider ID or alias.

अपनी योग्यता व कौशल के दम पर महिलाएं रच रही सफलता का इतिहास: वजीरानी।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक कि प्रबन्ध निदेशक वंदना वजीरानी ने महिला दिवस पर मातृशक्ति को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अपनी योग्यता व कौशल के दम पर महिलाएं आज देश में हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान कायम रही है। अब वह धारण बदल चुकी है जिसमें महिला की सीमा घर तक सीमित मानी जाती थी। आज की महिलाएं पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के साथ पेशेवर क्षेत्र, व्यवसाय जगत ओर सेवा के क्षेत्र में भी निरन्तर सफलताएं हासिल कर अपनी पहचान बना रही है। हमारे देश की महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, सर्वोच्च न्यायालय की जज बन चुकी है। हवाई जहाज उड़ाने से लेकर अंतरिक्ष तक की यात्रा कर चुकी है। सेना में भी प्रवेश कर चुकी है। जिला कलक्टर से लेकर एसपी तक का दायित्व बखूबी निभा रही है। महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव लाना ही होगा। हमारा देश वास्तव में प्रगतिशील बने और समाज का सतत विकास हो तो मातृशक्ति की भी समान भूमिका देनी होगी।

Don`t copy text!