Invalid slider ID or alias.

नागौर-बच्चों को पुस्तकों के ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान:व्यवस्थापक आनंद पुरोहित राजपेक्ष प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित।

 

वीरधरा न्युज।नागौर@ श्री प्रदीप कुमार डागा।

नागौर।श्री महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय नागौर में भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित राजपेक्ष प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलीम कूकड़ा, विशिष्ट अतिथि रामकिशोर सोनी, व्यवस्थापक आनंद पुरोहित व प्रधानाध्यापक महेंद्रसिंह चारण ने जनार्दन गिरी जी व सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में सानिया खानम प्रथम, कोमल शेखावत द्वितीय स्थान पर रही इन विजेताओं को भारतीय डाक विभाग द्वारा आवंटित प्रशस्ति पत्र, लंच बॉक्स, ड्रॉइंग कलर पैकेट व चॉकलेट प्रदान कर सम्मानित किया। आनंद पुरोहित ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पुस्तकों के ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान का होना भी जरूरी है। कलीम कूकड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकला के क्षेत्र में भी निपुणता प्राप्त करनी चाहिए। रामकिशोर सोनी ने बच्चों को स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक महेंद्रसिंह चारण ने आए हुए अथितियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में दिनेश मेहरा, भगवान भारद्वाज, सरिता पुरोहित, ज्योति मुथा, मेनका मारू, नितिन पुरोहित, आसिफ भाटी, रुबीना परवीन, सायका, मनीषा, रहनुमा, शबाना, कांता, कुसम, खुशबू, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Don`t copy text!