Invalid slider ID or alias.

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ का अवलोकन।

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौडग़ढ़।धायगुडे स्नेहल नाना (आई.ए.एस.), मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, चित्तौड़गढ़ द्वारा 24 फरवरी को कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ पर लगी विभिन्न इकाईयों – वर्मी कम्पोस्ट, बकरीपालन इकाई, अजोलाइकाई, मुर्गी इकाई, मॉडल नर्सरी, बीज उत्पादन कार्यकम एवं बगीचे का अवलोकन किया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानो के लिए गतिविधियां एवं वित्तीय प्रगति के बारे में डॉ. रतन लाल सोलंकी से चर्चा की तथा भविष्य में कुछ गतिविधियों में सुधार करने के निर्देश दिये एवं महानरेगा अन्तर्गत पंचफल की प्रगति के बारे में चर्चा की साथ ही केन्द्र पर कुछ समस्या जैसे बाउन्डी वाल, लिंक रोड़ आदि समस्याओ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी, कार्यकम सहायक संजय कुमार धाकड़, रमेश चन्द्र माली, अनुभाग अधिकारी, यशवन्त कुमार ओझा, सहायक अनुभाग अधिकारी, राजू लाल गुर्जर आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Don`t copy text!