Invalid slider ID or alias.

बड़ीसादड़ी- विश्वकर्मा समाज द्वारा धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती निकाली विशाल शोभायात्रा।

 

वीरधरा न्यूज। बड़ी सादड़ी @ श्री हरिश जैन।

बड़ीसादड़ी। नगर में गुरुवार को विश्वकर्मा समाज बड़ीसादड़ी द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।विश्वकर्मा समाज बड़ीसादड़ी द्वारा ब्रह्मपुरी में स्थित चारभुजा नाथ मंदिर से भगवान विश्वकर्मा की फोटो के साथ बगी में सवार होकर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में आगे पुरुष सफेद वस्त्र धारण किए हुए, महिलाएं लाल वस्त्र धारण किए हुए चल रही थी। शोभा यात्रा से पूर्व सुबह गोपाल पुरुषोत्तम सत्संग आश्रम में स्थित भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में हवन पूजन किया गया।
शोभा यात्रा चारभुजा नाथ मंदिर से शुरू होकर कानोड़ दरवाजा, गोल चौराहा, घंटाघर, सोमनाथ मार्केट, कपड़ा बाजार, ब्रह्मपुरी, रावला चौक,आजादपुरा होते हुए स्वामी गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम पर पहुंचा, जहां पर गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम के स्वामी सुदर्शनाचार्य द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई।विश्वकर्मा समाज बड़ीसादड़ी द्वारा गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में महाप्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सुथार समाज अध्यक्ष बड़ीसादड़ी बद्री लाल सुथार,दिलीप सुथार, कन्हैया लाल सुथार, भरत सुथार,उदय लाल सुथार, शिव सुथार,प्रकाश सुथार, दामोदर सुथार,कुंदन सुथार, ओम सुथार,शिव प्रकाश सुथार,निरंजन सुथार, राकेश सुथार,ललित सुथार, कैलाश सुथार,रमेश सुथार, सुरेश सुथार,श्याम सुथार, मांगीलाल सुथार,गोविंद सुथार आदि समाज जन उपस्थित रहे।

Don`t copy text!