Invalid slider ID or alias.

अजमेर-पालिकाध्यक्ष कमल पाठक हुए बहाल स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह ने दी मंजूरी।

वीरधरा न्यूज़। अजमेर@ श्रीमति रेखा कुमावत। 


अजमेर।तीर्थ नगरी पुष्कर नगर पालिका के अध्यक्ष कमल पाठक आखिरकार आठ माह बाद बहाल हो गए उनके बहाल की सूचना मिलते ही पुष्कर में खुशी की लहर छा गई और उनको बधाई देने वालो का तांता लग गया। कांग्रेस सरकार ने जून माह में पालिका अध्यक्ष कमल पाठक को निलंबित कर दिया था। स्वास्थ्य शासन विभाग ने पालिका अध्यक्ष कमल पाठक के बहाल की फाइल पर मंजूरी दे दी। कमल पाठक पुष्कर नगर पालिका में लगातार दो बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए उनके नेतृत्व में 2014 में भाजपा ने 20 में से 19 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाया था तो वही 2019 में भी भाजपा ने 25 में से 14 वार्ड जीतकर भाजपा का बोर्ड बनाया और दोनों बार ही कमल पाठक पालिका अध्यक्ष बने लेकिन 9 जून 2023 को कांग्रेस के राज्य में उनको निलंबित कर दिया था आठ माह बाद कमल पाठक को वापस बहाल कर दिया जिसकी जानकारी पुष्कर वासियों को मिलते ही खुशी की लहर छा गई और सब एक दूसरे को बधाइयां देने लग गए तो वही पालिकाध्यक्ष कमल पाठक को माला पहनाकर सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाईयां दी।कमल पाठक के पुनः पालिकाध्यक्ष बनने पर लोगो ने कहा की इसी के साथ ही पुष्कर में एक बार फिर आठ माह बाद राम राज्य लोट कर आ गया।

Don`t copy text!