Invalid slider ID or alias.

दौसा-तीन दिवसीय खाटू श्याम मंदिर का 17 वां पाटोत्सव 22 से।

 

वीरधरा न्यूज। लालसोट @श्री महेश कुमार गुप्ता।

लालसोट।श्री खाटू श्याम सेवा समिति लालसोट की ओर से श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय 17वां पाठ महोत्सव (वार्षिक उत्सव) बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष नाटाणी ने बताया कि पाटोत्सव को लेकर पिछले एक माह से तैयारी चल रही है, रंग-बिरंगे रेशमी कपड़ों से व बिजली की झालरों से मंदिर एवं पांडाल को सजाने संवारने का कार्य तेजी से चल रहा है, सभी श्याम प्रेमी तैयारी में लगे हुए हैं, वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है जिसमें 5000 से ज्यादा श्याम भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
समिति संरक्षक जगदीश अग्रवाल, सुभाष ठाकुरिया ने बताया कि तीन दिवसीय 17 वे पाटोत्सव में 22 फरवरी गुरुवार को बाबा श्याम का कोलकाता से मंगवाए फूलों से अलौकिक श्रंगार छप्पन भोग के साथ सजाया जाएगा, साथ ही 501 मंगल कलश यात्रा प्रातः 10:00 बजे श्री महा काली मंदिर से प्रमुख मार्गो से होती हुई श्री श्याम मंदिर तक निकाली जाएगी,कलश यात्रा में पुष्प वर्षा के साथ इत्र वर्षा भी की जाएगी।
श्याम प्रेमी राजेश चोधरी, हंसराज गुप्ता,अशोक पंसारी ने बताया कि 23 फरवरी गुरुवार शुक्रवार को 8:15 बजे हवन पूजन के साथ भक्तों के जीवन को मंगल मय बनाने वाला श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ शुरू होगा, पाठ को कोलकाता के पंडित मनीष शर्मा अपने मधुर स्वरों से संगीतमय पाठ संपन्न करायेगें।
पाठ में लगभग 500 महिला/ पुरुष भाग लेंगे।
वही श्याम प्रेमी महेश साहू ,अशोक गौतम ने बताया कि 24 फरवरी शनिवार को विशाल भजनाम्रत रस गंगा से श्याम प्रभु को रिझायेगे। श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप के सुर तालों के साथ स्थानीय एवं बाहर के प्रसिद्ध गायक कलाकारों राजू खंडेलवाल निवाई, राजा सांवरिया आगरा, कान्हा व्यास सबलगढ़, ज्योति पाल ग्वालियर द्वारा भजनो की रस गंगा प्रवाहित होगा।

Don`t copy text!