Invalid slider ID or alias.

दौसा-राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट में अधिकतर डॉक्टर छुट्टी पर मरीजों को हुई बड़ी परेशानी।

 

वीरधरा न्यूज। लालसोट @श्री महेश कुमार गुप्ता।

लालसोट। जिला चिकित्सालय लालसोट में शनिवार को अधिकतर डॉक्टर छुट्टी पर चले जानें पर मरीजों को बड़ी परेशानी सामना करना पड़ा।
मौसमी बीमारियों से ओपीडी में मरीजों की संख्या का आंकड़ा शनिवार को 1014 से पार हुआ और अधिकतर डॉक्टर शनिवार को छुट्टी पर थे, और मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा,आपको बतादें,कि दो-चार डॉक्टरों के भरोसे शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। एक दिन पहले देवनारायण जयंती की छुट्टी होने के कारण दूसरे दिन शनिवार को मरीजों की संख्या बहुत तादात में रही।
मौसम परिवर्तन होने के कारण सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई लेकिन ज़िला अस्पताल में शनिवार को अधिकतम डॉक्टर छुट्टी पर चले जाने के कारण दो_चार डॉक्टरों ने ही मरीजों को देखा, जिससे मरीजों को बहुत ही लंबी कतार मे खड़े रहकर डॉक्टर को दिखाना पड़ा।

Don`t copy text!