Invalid slider ID or alias.

श्री सारणेश्वर महादेव प्रबंध कारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न, सुरेश चंद्र शर्मा तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। श्री सारणेश्वर महादेव प्रबंध कारिणी समिति के चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार व्यास के निर्देशन में व देवी सिंह राणावत, गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी, योगेश कुमार जागेटिया के विशिष्ट आतिथ्य में सुरेश चंद्र शर्मा को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन में मुख्य संरक्षक अशोक कुमार पोरवाल, अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सुखराज सालवी उपाध्यक्ष महावीर बारिया, मंत्री बालकृष्ण शर्मा, संयुक्त मंत्री भेरूलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ विष्णु व्यास, कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल जीनगर, संपत गिरी, रतनलाल सरेकू, रवि पुरोहित, भगवान लाल बिलवाल, मोनिष शर्मा, शंकर लाल पुरबिया, भूपेंद्र सालवी, जितेंद्र सिंह चौहान ,कालूराम जाट, भेरूलाल खटीक, चिरंजीवी बारिया, मनोहर सिंह राव, सागरमल सोनी, राजकुमार सोलंकी, ललित शर्मा, अंकित शर्मा, ओमप्रकाश बिलवाल ,सुभाष पंचोली, मुकेश भट्ट ,अनिल कुमार व्यास, हर्षवर्धन काखानी, मुकेश खटीक, कालू लाल माली को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। बैठक में संरक्षक मंडल एवं प्रदोष जागरण समिति का गठन किया गया। साथ ही महाशिवरात्रि मेले के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने का सर्व समिति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Don`t copy text!