Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-उपखण्ड अधिकारी गेलडा ने किया जाशमा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण।

वीरधरा न्यूज़।जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।


भूपालसागर।उपखण्ड अधिकारी पुनीत गेलडा ने उपखण्ड क्षेत्र के जाशमा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर किया। उपखण्ड अधिकारी गेलड़ा ने स्वास्थ्य केन्द्र पर दी जा रही विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं की जानकारी लेते हुए सरकार द्वारा निःशुल्क दी जाने वाली दवाईयो की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया। साथ ही मौसमी बीमारियों के चलते स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी गेलड़ा के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत सुपरवाइज़र भंवरसिंह, एएनएम सुमित्रा शर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कराया। साथ ही उपखण्ड अधिकारी ने परिसर मे पेड पौधे लगाने संबन्धित निर्देश दिए।

Don`t copy text!