Invalid slider ID or alias.

एक दिवसीय स्वयं सहायता प्रशिक्षण मे 52 महिलाओ को जागरूक किया।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़। शम्भूपुरा आदित्य सीमेंट वर्क्स सीएसआर के ग्रामीण विकास केंद्र पर आज महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आदित्य सीमेंट वर्क्स के सीएसआर हमेशा महिला सशक्तिकरण पर जोर देता रहा है महिलाओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम करते रहे हैं।
इसी क्रम मे ग्रामीण विकास केंद्र पर स्वयं सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम मे विशेषज्ञों के द्वारा कैसे स्वयं सहायता समूह मे कार्यकर्ता कैसे कार्य करें, कैसे समूह बनाया जाता है, इस कार्यक्रम के बारे में पूर्ण जानकारी दी व सरकारी योजना के बारे में बताया गया व उससे संबंधित लाभ की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में आसपास के गांव से 52 महिलाएं उपस्थित रही एवं कार्यक्रम में दी गई जानकारी कि सराहना की। इस दौरान महिलाओ मे स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का उत्साह देखा गया।

Don`t copy text!