Invalid slider ID or alias.

नगरपालिका चुनाव को लेकर पूर्व केबिनेट मंत्री ओर विधायक ने किया तुफानी दौरा।

वीरधरा न्यूज़।कुशलगढ़@ ललित गोलेछा
कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रचार जोरो पर है, आज कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह मालवीय और क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने वार्डों में अपने कांग्रेस उम्मीदवार के साथ तूफानी जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क में जहां नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित करते हुए मालवीय ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो विकास की बात करती है विकास की बात कर कर विकास भी करती हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जब भी बोर्ड रहा है विकास की ओर बढ़ा है विकास का नाम ही कांग्रेस है।
विधायक रमिला खड़िया ने कहां की कांग्रेस का नगर पालिका बोर्ड बनेगा और विकास की ओर अग्रसर होगा कड़ी से कड़ी जुड़ेगी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथ मजबूत होंगे उन्होंने कहा कि जनता से अपील की है कि विकास के लिए कांग्रेस को वोट दीजिए। कांग्रेस के वार्ड नंबर 1 से उम्मीदवार पत्रकार महेश प्रजापत वार्ड 2 से सोनाली नंबर 3 से निवर्तमान नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता रजनीकांत खबरिया 4 से पिंकी बहन, 5 से मोनिका परमार, 6 से मनीष कुमार,7 से लक्ष्मी देवी और 8 से संगीता सोनी 9 से राजकुमार पंचोली आदि के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जयंतीलाल कव्वालियां, सज्जनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रमेश लबाना, सज्जनगढ़ प्रधान रामचंद्र डिंडोर, उप प्रधान मांगीलाल नायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हसमुखलाल सेट, नगर महामंत्री रमेश तलेसरा, उपाध्यक्ष अशोक श्री श्रीमाल, कमलेश खेमिसरा, राजकुमार प्रजापत आदि भी साथ थे।

Don`t copy text!