Invalid slider ID or alias.

भाजपा के गांव चलो अभियान में श्याम लाल शर्मा ज़िला संयोजक नियुक्त।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चितौड़गढ़। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा नेताओं को अब गांवों में प्रवास करना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट ने बताया कि 4 से 11 फरवरी तक भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश संगठन की योजनानुसार गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर 23 जनवरी को जयपुर में जिला संयोजक और सह संयोजकों की कार्यशाला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, ओमप्रकाश भड़ाणा, महेंद्र चांदा समेत प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
अभियान के तहत जिले के सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, उप प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान, नेता प्रतिपक्ष, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी गांवों में पूरे दिन रुकेंगे, शक्ति केंद्रों और बूथों की बैठकें लेंगे। बूथ सशक्तिकरण, केंद्र सरकार की योजनाओं, लाभार्थी संवाद सहित कार्ययोजना को पूर्ण करवाएंगे।
जिलाध्यक्ष जाट ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और फीडबैक के लिए श्यामलाल शर्मा को अभियान का जिला संयोजक, मोहन लाल जाट को सह संयोजक बनाया है। अभियान की सफलता को लेकर प्रत्येक मंडल में एक संयोजक एवं एक सह संयोजक नियुक्त किए जाने के साथ ही प्रत्येक मंडल से 40 प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जिला व प्रदेश संगठन को भेजी जा रही है।

Don`t copy text!