Invalid slider ID or alias.

बेंगू-नीलिया का माल में नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु।

वीरधरा न्यूज़।बेगूं @ श्री महेन्द्र धाकड़


बेंगु।क्षेत्र के नीलिया का माल गांव में नव निर्मित श्री राधाकृष्ण मंदिर में गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना को गई। नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दोपहर करीब सवा एक बजे मुख्य मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान राधा एवं कृष्ण की विधिवत मूर्ति स्थापना की गई।

सभी धार्मिक अनुष्ठान पंडित आचार्य विनोद व्यास, यज्ञ उपचार्य गोपी शास्त्री,नीरज व्यास द्वारा संपन्न कराया गया। गुरुवार को समस्त धार्मिक अनुष्ठान का समापन हवन, महाआरती और महाभंडारा के साथ हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले 19 जनवरी शुक्रवार को मंदिर में कलशयात्रा, उसके बाद हवन कुंड आदि कार्यक्रम हुआ। झरिया महादेव से विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें जनसैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दिया। गाजे-बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में बालिकाएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। वहीं सैंकड़ो की संख्या में समाजजन भी इस कलश यात्रा में शामिल हुए।

Don`t copy text!