Invalid slider ID or alias.

बेंगू-श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब।

 

वीरधरा न्यूज़।बेगूं@ श्री महेन्द्र धाकड़।

बेंगू।अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोग अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम को भव्य रूप देने में लगे हुए हैं,ऐसे में एक दिन पूर्व बेगूं नगर में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जहां राम दरबार सजाया गया, वहीं पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर अखाड़े करतब दिखाते हुए चल रहे थे, लोगों ने करतब देख दांतो तले उंगलियां दबा लीं। भव्य शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार, हनुमानजी और अन्य झांकियां शामिल रहीं थी।
रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा नगर भगवामय हो गया और भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे थे।
नगर में शोभायात्रा को लेकर चेची रोड, पुराना बस स्टैंड लाल बाई फूल बाई चौक, सदर बाजार,केसरिया चौक, खुरा बाजार सही शोभायात्रा मार्ग पर भगवा स्वागत द्वार लगाए गए। इस मौके पर खूबसूरत लाइटों से सजाया गया था लोगों ने इस शोभायात्रा के स्वागत के लिए अपने प्रतिष्ठान व जगह जगह पर भगवा झंडे लगाए गए हैं। इसके साथ ही जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

Don`t copy text!