Invalid slider ID or alias.

भदेसर-कंचनदेवी रांका का संथारा महाप्रयाण यात्रा बैण्ड बाजों जुलुस के साथ भादसोड़ा मोक्षधाम पहुची।

वीरधरा न्यूज़।भादसोड़ा@ श्री नरेन्द्र सेठिया।


भादसोड़ा। कस्बें में रांका परिवार कंचनदेवी पति स्वर्गीय अर्जुन लाल रांका की धर्मपत्नी कंचन देवी रांका जिनकी उम्र 100 वर्ष पूर्ण करने पर कल शाम महाराज साहब के सानिध्य में कंचन देवी को चौहीयार संथारा के प्रत्याख्यान करवाए गए, जो रात को 1 बजे करीब सीज गया था, सवेरे 11 बजें निजी आवास से डोल यात्रा प्रारंभ हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बैंड बाजा के साथ मधुर भजन गायक पपल बोहरा चिकारडा द्वारा भजन की लहरी बिखेरते हुवें सभी ग्रामवासियों के साथ शोभायात्रा मोक्ष धाम पहुंची जहा पर सभी ग्राम वासियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसमें जगह-जगह पुरुष महिलाएं एवं बालिकाएं कंचन बाई अमर रहे जिस तरह के नारे लगाते हुए चल रहे थे कंचन देवी रांका के परिवार मे पुत्र पुत्री पोते पौतीयां दोहिता दोहिता समते 74 जनों का भरा पुरा परिवार छोड गये। कुछ दिन पूर्व दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को शतायु पार का महोत्सव रांका परिवार द्वारा पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम में मंगलवाड़ चिकारडा़, भीलवाड़ा , चितौडगढ , बानसेन, भदेसर, आकोला, कपासन, भोपालसागर, डूंगला बडीसादडी, निम्बाहेड़ा, शंभूपुरा आदि गांवों से इस शोभायात्रा मे शामिल हुए।

Don`t copy text!