Invalid slider ID or alias.

डिडवाना-कांसैड़ा गौशाला में मक्रर संक्रान्ति पर साढ़े सात लाख का ग्रामीणो ने किया आर्थिक सहयोग।

 

वीरधरा न्यूज।नावा @ श्री श्यामसुन्दर प्रजापत मीठड़ी।

डीडवाना/कुचामन।मीठड़ी समीपस्थ ग्राम पंचायत खारड़िया के ग्राम कांसैड़ा में मक्रर संक्रान्ति के पावन मौके पर ग्रामीणो ने दिल खोलकर दान किया।समाजसेवी सुरेंद्र सिंह कांसैड़ा ने बताया कि गौसेवको दिन भर घर घर व दुकान दुकान जाकर गौसेवार्थ फेरी लगाई। जिसमें छः लाख रौकड़ी रकम व ढेढ़ लाख का अनाज, तेल, गुड़, खल आदि प्राप्त हुए। दोनो को मिलाकर कुल साढ़े सात लाख का दान ग्रामीणो ने गौसेवार्थ प्राप्त हुआ। समाज सेवी कांसैड़ा ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाकर ग्रामीणो प्रेरित कर पुन्यार्थ का धार्मिक कार्यक्रम गौशाला के लिए आयोजित किए जाते है। जिससे आमजन की गौसेवा के प्रति समर्पित भाव बना रहता है।
इस पुनीत कार्य में कस्बे गौसेवक सुरेंद्र सिंह कांसैड़ा, रामेश्वर कांटवा, सोहन मुण्डवाडियां, झूताराम रणवा,पूर्ण सिंह,श्रवण सिंह, बलवीर सिंह,बनवारी वर्मा, नंदकिशोर प्रजापत, तारु कांटवा,पोकर कांटवा, दिलीप गुर्जर, राजू वर्मा, राजू वर्मा, सुरेंद्र सिंह आदि ग्रामीण ने बालाजी गौशाला कांसैड़ा के लिए घर घर जाकर गौसेवार्थ मक्रर संक्रान्ति पर वाहनो के माध्यम से कांसैड़ा, खारड़िया, उलाणा, बवली, गुढ़ा राजावत आदि ग्रामीण क्षेत्रो कुल मिलाकर साढ़े सात लाख का सहयोग प्राप्त किया।

Don`t copy text!