Invalid slider ID or alias.

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन जोधपुर में, डूंगला में हुई बैठक।

वीरधरा न्यूज़।डूंगला@ डेस्क।


डूंगला। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन 19- 20 जनवरी को जोधपुर में होने जा रहा है। इस विषय को लेकर आज राप्रावि डूंगला में हुई बैठक में चर्चा कर अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय हुआ।
उपशाखा अध्यक्ष पूरण मल लौहार और मंत्री कमलेश चौधरी के अनुसार प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के प्रथम दिवस में उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार होंगे।कार्यक्रम में संगठन को निंबाराम क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सानिध्य प्राप्त होगा और कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेशाध्यक्ष करेंगे।
जिला संगठन मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन के द्वितीय दिवस 20 जनवरी शनिवार को समारोप सत्र मदन जी दिलावर शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्येय, योगेंद्र प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जोधपुर प्रांत और घनश्याम संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सानिध्य और रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में होगा।इस आयोजन में महेंद्र कपूर महामंत्री अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ, अशोक कुमार शर्मा सभाध्यक्ष, रूपाराम खोजा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संयोजक, रूपाराम रलिया सह संयोजक, नरेश सोलंकी सह संयोजक और अरुण कुमार व्यास संयोजक वित्त समिति के रूप में सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी से नाथू लाल डांगी जिला उपाध्यक्ष, सुशील कुमार लड्ढा अध्यापक सदस्य,चंदन सिंह शक्तावत प्रबोधक प्रतिनिधि और उपशाखा से सभाध्यक्ष वर्दी सिंह रावत,उपसभाध्यक्ष सुरेश चंद्र लौहार व राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चंद कुदाल, उपाध्यक्ष (पुरुष) नरेश कुमार व्यास,उपाध्यक्ष (महिला ) शर्मिला धनकड़,महिला मंत्री किरण डाबले, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार स्वर्णकार, अध्यापक सदस्य के रूप में गोवर्धन लाल शर्मा,पंचायत समिति शिक्षक सदस्य भवानी शंकर नागदा, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य लक्ष्मी लाल कुलमी, प्रधानाचार्य सदस्य बाबू लाल जाट,महिला शिक्षक सदस्य दुर्गा माली, शारीरिक शिक्षक सदस्य धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी,प्रबोधक सदस्य शंकर लाल मीणा, सेवानिवृत शिक्षक सदस्य काशीराम शर्मा, प्रदेश महासमिति के भंवर लाल शर्मा, हेमंत कुमार शर्मा सहित उपशाखा के पदाधिकारियों ने डूंगला से सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

Don`t copy text!