Invalid slider ID or alias.

रावतभाटा- नगरपालिका अध्यक्ष दीपिला तिल्लानी ने दिया इस्तीफा।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ श्री दुर्गेश कुमार लक्षकार।


रावतभाटा।नगरपालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है, स्वायत शासन विभाग के उपनिदेशक को लिखे पत्र में त्यागपत्र देने के पिछे पारिवारिक कारण बताया है। नगर पालिका में वर्तमान में 40 पार्षद हैं जिनमें से 11 भाजपा के तथा 3 भाजपा समर्थक पार्षद हैं वही कांग्रेस के 26 पार्षदों में से 3 पार्षद विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हो गये थे। पालिका अध्यक्ष तिल्लानी पर कई भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लग चुके हैं लेकिन विधायक राजेंद्र सिंह विधुडी के तथा सरकार कांग्रेस की होने से कोई कार्यवाही नहीं हुई है, पालिका में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र दसोरा ने पालिका अध्यक्ष तिल्लानी के कार्य काल में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है वैसे पालिका अध्यक्ष तिल्लानी से कांग्रेस के पार्षद भी काफी नाराज़ चल रहे हैं क्योंकी उनके वार्डों में विकास के कामों में पक्षपात किया गया तथा उनकी कोई सुनवाई नहीं होती थी।

Don`t copy text!