Invalid slider ID or alias.

दौसा-गीता भवन से स्वामी जी की निकाली भव्य शोभायात्रा।

वीरधरा न्यूज। लालसोट @ श्री महेश कुमार गुप्ता।

लालसोट।उपखण्ड मुख्यालय पर श्री राम कृष्ण सत्संग सेवा समिति के द्वारा सप्तम वार्षिक महोत्सव गायत्री रामकृष्ण सत्संग भवन व महाकाली मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ।
शोभायात्रा गीता भवन से शुरु होकर लालसोट शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई महाकाली मंदिर तक निकाली गई।
राष्ट्रीय संत कृष्ण बिहारी दास महाराज श्योपुर वालों की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में शहर के श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने उत्सव के साथ भाग लिया गायत्री रामकृष्ण मन्दिर में आयोजित महोत्सव में संबोधित करते हुए संत कृष्ण बिहारी दास महाराज ने कहा कि कलयुग में ईश्वर के नाम की भक्ति करने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति संभव है , शोभा यात्रा के दौरान ओमप्रकाशआकड,कालू मालनिया, रामचरण बोहरा, अमित शर्मा ,पुष्पा देवी शर्मा, सुषमा चौधरी ,प्रकाश चौधरी, भगवान जोशी ,राम अवतार कोलीवाडा ,गोविंद चौधरी, सुनील ,विनोद कुमार, राजेश वेध, ओमप्रकाश कुड, जगदीश घड़ी वाले, प्रहलाद नामा सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

Don`t copy text!