Invalid slider ID or alias.

दौसा-उमड़ा श्रद्धा का सैलाब राममय हुआ लालसोट 5100 कलशो की निकाली शोभायात्रा।

वीरधरा न्यूज़। लालसोट @श्री महेश कुमार गुप्ता।


लालसोट।22 जनवरी अयोध्या के भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रविवार को लालसोट उपखंड मुख्यालय पर श्री राम जन्मभूमि आनंद उत्सव समिति के तत्वाधान में 5100 कलशो की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पर होकर निकाली गई ,डीजे की धुन और श्री राम जी के जयकारों के साथ 5100 कलशो की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
जमात के अखाड़े बाजो ने परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन किया तथा कलाबाजी दिखाई और भगवान श्री राम की जीवन की जीवंत झांकियां काभी प्रदर्शन किया गया।
शोभायात्रा महाकाली मंदिर लालसोट से भगवान राम के जयकारों के साथ रवाना हुई जो ज्योतिबा फूले सर्किल से कोथून रोड होते हुए तालेड़ा जमात सीताराम जी के मन्दिर पर पहुंची, शोभा यात्रा का एक छोर जहां ज्योतिबा फूले सर्किल पर था तो दूसरा ट्रक यूनियन पर था।
शोभायात्रा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर संत विजय दास महाराज,आरएसएस के ग्राम विकास प्रमुख सतीश कुमार, समिति अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, संयोजक विमल गौतम, रामचरण बोहरा, मुरारी लाल जमात, राम अवतार शर्मा, सुदीप मिश्रा, महेंद्र जैन, अनिल बेनाडा, दीपक पुरोहित, राजेश वेद, रामगोपाल आशिका,मुकेश मीणा, दिनेश जोशी, अमन गुप्ता, रामजीलाल सैनी, विक्रम स्वामी, हरिओम शर्मा, ओमप्रकाश ,शंभू लाल, हरकेश मटलाना ,वेद प्रकाश शर्मा, प्रहलाद नामा, विनोद वैष्णवी, जुगल किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!