Invalid slider ID or alias.

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम दक शनिवार को चितौड़गढ आयेंगे।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।


चित्तौड़गढ़।भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट के नेतृत्व में राज्यमंत्री गौतम दक का स्वागत किया जायेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि राज्य मंत्री गौतम दक गंगरार टोल नाके पर दोपहर 12 बजे जिले में प्रवेश करेंगे। उसके पश्चात नरपत की खेड़ी चौराहे पर भाजपा घोसुंडा मंडल द्वारा स्वागत किया जायेगा। कलेक्ट्रेट चौराहे पर भाजपा द्वारा स्वागत किया जायेगा। दोपहर एक बजे होड़ा चौराहे पर, डेढ बजे भादसोड़ा चौराहे पर स्वागत होगा। इसके पश्चात दक सांवलियाजी के दर्शन कर चिकारडा, मंगलवाड़ होते हुए डुंगला जायेंगे यंहा देवली शनि महाराज मंदिर के दर्शन करेंगे।

Don`t copy text!