Invalid slider ID or alias.

उदयपुर-वल्लभनगर विधायक डांगी का कानोड़ में हुआ भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन।

 

वीरधरा न्यूज। कानोड़ @ श्री राम लाल गायरी।

कानोड़।वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी का भारतीय जनता पार्टी मंडल कानोड़ एवं नगर वासियों द्वारा मंगलवार को विधायक निर्वाचित होकर प्रथम बार कानोड़ आगमन पर स्थानीय कोर्ट चौराहा पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।
भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश जोशी ने बताया कि विधायक उदयलाल डांगी मंगलवार को दोपहर में कानोड पहुंचे सर्वप्रथम उनका पावर हाउस के पास कर्मवीर स्टोन, हनुमान मंदिर नई बावड़ी, शनि महाराज आदि स्थानों पर विभिन्न समाजों के द्वारा स्वागत किया गया गया। तत्पश्चात विधायक डांगी का कानोड के कोर्ट चौराहा पर पहुंचने पर भाजपा मंडल कानोड व समस्त नगर वासियों के द्वारा जेसीबी से भव्य पुष्प वर्षा कर सामूहिक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया स्वागत के पश्चात नगर में धन्यवाद यात्रा के निमित्त एक जुलूस के रूप में विधायक डांगी ने नागरिकों से व्यक्तिगत मिलकर आभार अभि व्यक्त किया।
जुलूस में कानोड नगर वासियों का हुजूम उमड पड़ा, जुलूस के दौरान बैण्ड बाजो के साथ कार्यकर्ता व नागरिक जय घोष करते हुए साथ में चलते हुए सभी नागरिकों का आभार प्रकट कर रहे थे।
जोशी ने बताया कि नगर में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न समाजो व नागरिकों द्वारा पुष्प माला व मिठाई खिलाकर स्वागत कर रहे थे।नगर के ब्रह्मपुरी में श्रीमद् भागवत कथा चल रही थी कथा में विधायक डांगी ने पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। वहां उपस्थित ब्रह्म समाज द्वारा उनका मोठड़ा व माल्यार्पण से स्वागत अभिनंदन किया गया। डांगी ने वहां उपस्थित सभी समाज जनों का आभार भी अभिव्यक्त किया। विधायक डांगी द्वारा नगर के श्री गोपाल राय मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर आशीर्वाद भी लिया। तत्पश्चात पुनः कोर्ट चौराहा पहुंचे जहां मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक डांगी को गुड़ से तोला गया। वहां उनका 21 किलो की फूल माला व साफा धारण कराकर स्वागत किया गया।वहां उपस्थित जनता को विधायक डांगी ने संबोधित करते हुए उनका चुनाव में दिए जनादेश के लिए धन्यवाद दिया। कानोड़ के पूर्ण विकास का विश्वास भी दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी, भगवती लाल शर्मा, महावीर दक, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा,गुड्डी बाई मीणा,यात्रा के विधानसभा सह संयोजक पार्षद लोकेश पुरोहित, नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा, लक्ष्मीलाल ओड दौलत राम भोई , लाली बाई लाली, विकसित भारत संकल्प यात्रा के कानोड नगर संयोजक रणजीत सिंह सारंगदेवोत, सह संयोजक पवन व्यास, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र जारौली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार, महिला मोर्चा जिला मंत्री सरोज व्यास, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेश मोदी, एसी मोर्चा अध्यक्ष तेज प्रकाश रेगर,गुलाब मीणा, मंडलमंत्री प्रताप सिंह राव, एडवोकेट दीपक शर्मा,जुगल किशोर टेलर ,युगल किशोर श्रीमाली, भक्त पहलाद चोबीसा , हेमंत त्रिवेदी, विनोद जोशी, राजकुमार सुथार ,गजेंद्र लोहार, शुभम अलावत, रमेश भोजावत, शिवनारायण पुरोहित, प्रफुल्ल जैन, धर्मवीर व्यास,राजेश त्रिवेदी,लोकेश लोहार, पुष्कर दास वैष्णव, लोकेश लोहार, अंबालाल लक्ष्यकार ,जंबू धींग ,प्रभु लाल खटीक, विनोद वैष्णव, तेज प्रकाश चौधरी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!