Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन आयोजित अभी में जवान हु, थका नही हु इसलिए आप लोगो को निराश होने की आवश्यकता नहीं है: जाड़ावत।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।


चित्तौड़गढ़।दीपक वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र कि जनता एवं कार्यकर्ता ने मुझे चुनाव में बड़ी संख्या में वोट दिया है जिसके लिए में सभी को धन्यवाद देता हु उन्होंने कहा की अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष करूंगा और पूरा साथ दूंगा जनता के ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करूंगा कार्यकर्ताओं को कभी भी हताश और मायूस नही होने दूंगा चितौड़गढ़ की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी ने मुझे 6 बार टिकट दिया है इसलिए क्षेत्र के लोग निराश नहीं हों। जब तक हम हैं तब तक दिन-रात आपकी सेवा में खड़े रहेंगे। क्षेत्र की जनता को कभी पीठ नहीं दिखाऊंगा अभी में जवान हु अभी में थका नही हु इसलिए आप लोगो को निराश होने की आवश्यकता नहीं है कुछ माह में राजस्थान की जनता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं चितौड़गढ़ की जनता सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को याद करेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में दीपक वाटिका से हुंकार भरते हुए पुर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव एवं नगर निकाय पंचायत राज की तैयारी के लिए पुरजोर कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा की क्षेत्र के विकास में हमने कोई कमी नहीं रखी लेकिन फिर भी जनता ने हमे स्वीकार नही किया जनता के मन को समझ नही पाए आज जनता केंद्र सरकार की दबनकारी नीतियों से परेशान हो चुकी है जनता अब आने वाले समय में इसका जवाब देने को तैयार बैठी है, देश का नौजवान भाजपा की नीतियों से परेशान हो गए हैं और बदलाव का मन बना रहे है भाजपा सरकार की कथनी व करनी में अन्तर से जनता उब चुकी है राजस्थान विधानसभा चुनाव सम्पन्न होते ही राजस्थान में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने के मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है राज्यसभा में इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने मना कर दिया ऐसी कोई योजना नहीं है आमजन अपने आपको ठगा महसूस कर रहा हैं मोदी की सभी गारंटी 15 लाख की तरह झूमला निकलेगी जनहित की योजनाएं बंद करेगी।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जन समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं है। महंगाई चरम पर है। रोजगार की कोई बात इस सरकार में नहीं होती। जो राजनेता सरकार के खिलाफ बात करते हैं उन्हें ईडी और सीबीआई से डराया जा रहा है देश के विकास में कांग्रेस ने 70 वर्षों में जो योगदान दिया है, उसे आज भारतीय जनता पार्टी बेचने का काम कर रही है. कहा कि मोदी सरकार लोगों की भावनाओं से खेल कर झूठे प्रलोभन देकर देश को लूटने का काम कर रही है. भाजपा ने जनता से जो भी वादे किये थे जाड़ावत ने कहा कि देश की जनता एक दहशत और हिटलरशाही सरकार के दमन से आजाद होना चाहती हैं। आज देश के लोकतंत्र को कुचलने के लिए भाजपा आमद हो चुकी हैं। देश के मानवीय मूल्यों को कुचला जा रहा हैं। देश के भीतर भष्ट्राचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं का शोषण जॆसे आये दिन अपराध हो रहे हैं तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ने के लिए अब समय आ गया हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव नगर निकाय पंचायत राज चुनाव से विजय का आगाज करने की जिम्मेदारी काँग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधों पर हैं। इसलिए एकजुट होकर बड़े संघर्ष को पार करना हैं देश तानाशाही शक्तियाँ के हाथों में चल रहा हैं। देश की जनता त्रस्त हो चुकी हैं। जनसमस्याओं का पुलिंदा राजस्थान के भोगोलिक क्षेत्रफल से बड़ा हो चुका हैं। जनता असुरक्षा के भाव में जी रही हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बने इसके लिए लोकसभा चुनाव जीतना जरूरी है।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद जाट प्रेम प्रकाश मूंदड़ा नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट उप सभापति कैलाश पंवार महिला नेता भगवती देवी झाला विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़ मंचासिन रहे जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा ने संचालन किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्षगण नगर परिषद पार्षदगण संगठन के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!