Invalid slider ID or alias.

अर्जुन जीनगर की जीत पर आकोला में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़।आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। आकोला व आसपास के भाजपा कार्यकताओं में कपासन विधानसभा में विधायक अर्जुन लाल जीगनर कि पुनः 21,344 मतों से हुई जीत को लेकर आकोला बस स्टैंड जवाहरनगर व आसपास के कार्यकर्ताओं ने मिलकर आतिशबाजी कर मिठाईयाँ वितरण कि गई, तथा खुशी का माहौल छाया। मुख्य बस स्टैंड पर आतिशबाजी व नारेबाजी करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
इस दौरान कार्यकताओं ने अर्जुन जयपुर जायेगा मंत्री बनकर आयेगा, चप्पा चप्पा भाजपा, यो कई वेग्यो अर्जुन आग्यो आदि नारे लगाये। कई कार्यकर्ता चित्तोड़ भी पहुंचे जहां पर भी उनके द्वारा जीत का हर्ष सोशल मिडीया के माध्यम से जताया।जीनगर राजनीती के चाणक्य माने जाते।कपासन विधानसभा में जगह जगह हुए विरोध के बावजुद 84778 मत प्राप्त कर कांग्रेस के शंकर लाल बैरवा को 21,344 मतो से पठकनी देते हुए अर्जुन लाल जीनगर ने जीत हांसील की है। इससे तो यह साफ जाहीर होता है कि जीनगर वास्तव में राजनिती के चाणक्य है।
विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध करने के बावजूद अच्छे मतों से जीत पाना एक चाणक्य निती से ही काम किया और जीत हासिल की। श्याम लाल नाई के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जीनगर का सावलियाजी पंहुच कर स्वागत किया।

Don`t copy text!