Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भदेसर प्रधान सहित कई लोगों को किया पार्टी से निष्कासित।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तोड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा में पार्टी विरुद्ध गतिविधि में सम्मिलित लोगों को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सुशीला कंवर आक्या प्रधान पंचायत समिति भदेसर, सुशील शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व सभापति, लक्ष्मण सिंह खोर सीकेएसबी अध्यक्ष, बद्रीलाल जाट पूर्व विधायक व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष, सुरेश झंवर पूर्व यूआईटी चेयरमैन व पार्षद, प्रवीण सिंह राठौड़ पूर्व प्रधान पंचायत समिति चित्तौड़गढ़, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी पूर्व मंडल अध्यक्ष, रोहिताश जाट पूर्व मंडल अध्यक्ष, अनिल ईनाणी पूर्व मंडल महामंत्री व पार्षद, ओम प्रकाश शर्मा पूर्व मंडल महामंत्री, विश्वनाथ टांक पूर्व मंडल महामंत्री, पूरन सिंह राणा पूर्व मंडल महामंत्री व पार्षद, बालकिशन भोई पूर्व मंडल महामंत्री व पार्षद, अशोक रायका का पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो, भरत जागेटिया पूर्व उपसभापति एवं तेजपाल रेगर पूर्व जिला महामंत्री को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया।

Don`t copy text!