Invalid slider ID or alias.

बेगू-विधानसभा से दावेदार कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ को कार्यकर्ताओ की सहमति से दिया समर्थन।

 

वीरधरा न्यूज़। बेंगु@ श्री महेन्द्र धाकड़।

बेगू। विधानसभा में चुनाव की रणनीति को लेकर भाजपा किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन रावतभाटा में आयोजित किया। जहां हजारों की संख्या में बेगू विधानसभा के सभी दस मंडलों रावतभाटा, कुंडाल, जावदा, भैंसरोड़गढ़, बेगूं, चेची, नंदवाई, कमांड, साडास, गंगरार के कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने कहा की मेने 2008 से 2023 तक बेगू विधानसभा के गांव ढाणी में जाकर हर परिवार में सुख दुख का साथी बनने का प्रयास किया। आज मुझे टिकिट नही मिला, कार्यकर्त्ताओ का जनादेश था, निर्दलीय चुनाव लड़ो पर हम सब भाजपा के सच्चे सिपाही है, हमने वर्षो तक पार्टी के हित में काम किया, सभी कार्यकर्ताओ से सम्मेलन में विचार विमर्श कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और भाजपा प्रत्याक्षी सुरेश धाकड़ की समझाइश से पार्टी हित में समर्थन का निर्णय लिया और पूरी निष्ठा से कमल के फूल को जिताने के लिए काम करने का संकल्प लिया। कहा पूरी मेहनत कर पुनः एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
इस दौरान सम्मेलन में पहुंचे बेगू विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सुरेश धाकड़ ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया कहा की भारतीय जनता पार्टी हमारी मां है और हम इस मां के बेटे, भाजपा में हम सभी एक समान है , कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने आपको परिवार की तरह रखा में इनका और आपका सम्मान रखूंगा हम पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है, सभी मुझसे सीधे संपर्क में रहे। इसके बाद दोनो ने एक दूसरे के गले में माला पहना कर स्वागत किया।

Don`t copy text!