Invalid slider ID or alias.

बालोतरा -लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की सहभागिता बहुत जरूरी है: जिला कलेक्टर राजेन्द्र विजय।

वीरधरा न्यूज़।बालोतरा@श्री अशरफ़ मारोठी।

बालोतरा/जसोल। लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की अहम भूमिका के साथ महिलाओं की भूमिका भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। एक जागरूक महिला अपने पूरे परिवार को मतदान के लिए प्रेरित कर बूथ तक पहुंचाने का माद्दा रखती है। यह बात बालोतरा जिला कलेक्टर राजेन्द्र विजय ने आज श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान द्वारा आयोजित नारी सशक्तीकरण व स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में कही। जिला कलेक्टर राजेन्द्र विजय ने महिलाओं को जागरूकता के साथ अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया समझाते हुए अधिकाधिक मतदान कराने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपने परिवार और समाज को ध्यान में रखकर महिलाओं द्वारा किया जाता है मतदान, जिला कलेक्टर राजेन्द्र विजय ने कहा कि  लोकतंत्र के इस महोत्सव में महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ मतदान में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी निभाने को लेकर संस्थान ने जाग्रत करने की जो पहल शुरू की वह अवश्य कारगर साबित होगी और क्षेत्र में महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी, उन्होंने कहा कि मतदान में महिलाओं की सहभागिता बहुत जरूरी है। जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए लगातार चुनाव आयोग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सामाजिक व्यवस्था सुधार व लोकतंत्र आने के बाद शिक्षा व संगठनों की बढती महती आवश्यकता के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा, शारीरिक खेलों के साथ-साथ मानसिक खेल जैसे-शतरंज में भी प्रतिभाओं को आगे लाने का किया आव्हान  जिला कलेक्टर ने संस्थान द्वारा प्रत्येक क्षेत्रों में जनहितार्थ को लेकर करवाए जा रहे कार्यों के लिए संस्थान को दी शुभकामनाएँ  इस दौरान श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की तकरीबन आधी आबादी सशक्त महिलाओं की है और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना हमारे लोकतंत्र को पूर्णतः प्रतिष्ठित नहीं किया जा सकता। महिलाओं के माध्यम से हर ग्राम पंचायत, वार्ड  गली मोहल्लों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे तो मतदाता को मतदान की प्रक्रिया में और ज्यादा ताकत मिलेगी वहीं शत प्रतिशत मतदाता बूथ तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव प्रक्रियाओं में महिलाएं भागीदारी निभाती है।रावल किशन सिंह जसोल ने सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर मतदान करने का किया आह्वान  उन्होंने पहली बार मतदान करने के लिए तैयार युवा मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिये आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं की स्थिति हमेशा एक समान नहीं रही  समय-समय पर इसमें हमेशा बदलाव होता रहा, यदि महिलाओं की स्थिति का हम आंकलन करें तो पता चलेगा कि वैदिक युग से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं की सामाजिक स्थिती में अनेकों तरह के उतार-चढ़ाव आते रहे और उसके अनुसार ही उनके अधिकारों में बदलाव भी होता रहा इन बदलावों का ही परिणाम है कि महिलाओं का योगदान भारतीय राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्थाओं में दिनों-दिन बढ़ रहा है, जो कि समावेशी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक सफल प्रयास है। आयोजित कार्यक्रम में श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोलधाम की महिला मतदाता जागरूकता अभियान पोस्टर व स्वीप के मतदान वर्णमाला पोस्टर का किया विमोचन इस दौरान कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रभुराम चौधरी, संस्थान समिति सदस्य कुंवर हरिश्चंद्रसिंह जसोल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बाड़मेर जेतमालसिंह राठौड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सीमा भाटी उपखण्ड कार्यालय बालोतरा, प्रधानाचार्या शशिकला, संस्थान समिति सदस्यगण, बालोतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, महिलाओं सहित जसोल सर्व समाज के प्रबुद्धजन व महिलाओं की मौजूदगी रही।

Don`t copy text!