Invalid slider ID or alias.

सवाईमाधोपुर-भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर ने किया गौ माता राष्ट्र माता पोस्टर का विमोचन।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली/बामनवास@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौंली। 20 नवंबर 2023 को होने वाले विशाल महा आंदोलन के लिए गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने गौ माता राष्ट्र माता के पोस्टर का विमोचन भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर के द्वारा करवाया एवं गौ माता से भाजपा प्रत्याशी को विजय श्री का आशीर्वाद दिलवाया भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर ने सभी गौ भक्तों को आश्वासन देते हुए यह कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में गौ माता को सर्वोच्च स्थान प्रदान करेगी गौ माता हमारे सनातन की संस्कृति की धरोहर है गौ माता हमारी समस्त भारत वासियों की माता है इसका सर्वोच्च स्थान है भाजपा राजस्थान के अंदर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और हमारे द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अवगत कराया जाएगा कि जल्द से जल्द गो हत्या कानून बने और पूर्ण रूपेण गो हत्या पर प्रतिबंध लगे और गौ माता जल्द से जल्द राष्ट्र माता घोषित कि जाए ऐसा हमारा प्रयास रहेगा एवं एक नए अध्यादेश कानून लागू करेगी जिसे सर्वोच्च स्थान पर घूम रही बेसहारा आवारा गोवंश को सुरक्षा प्रदान हो एवं गौ हत्या प्रतिबंध कानून लागू हो ऐसा कानून बनाएगी गौ सेवा समिति जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने सभी गौ भक्त प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि 20 नवंबर 2023 को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित होने वाले गौ माता राष्ट्र माता आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने में सहयोग करें।

Don`t copy text!