Invalid slider ID or alias.

विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारे – शर्मा।

वीरधरा न्यूज़। कनेरा@ श्री बन्शीलाल धाकड़।
निम्बाहेडा़ कनेरा । स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एकल अभियान केली संच द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
एकल अभियान से जुड़े प्रहलाद उपाध्याय ने बताया कि विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रांत संस्कार प्रमुख पुष्कर शर्मा थे। अध्यक्षता संच अध्यक्ष सागरमल सालेचा ने की। विशिष्ट अतिथि गायत्री परिवार के भेरूलाल बगड़ थे। मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने संपूर्ण विश्व को हिंदुत्व के विचारो का दर्शन का परिचय कराया उनके जीवन के आदर्शों को अपनाना चाहिए। भेरूलाल बग्गड़ ने कहा कि विवेकानंद ने समाज के काम के लिए मां काली से ज्ञान वैराग्य एवं भक्ति मांगी तथा समाज के सामने एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। अंचल अभियान प्रमुख लक्ष्मण शर्मा ने एकल अभियान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। अंचल गतिविधि प्रमुख प्रहलाद उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। संच अध्यक्ष सालेचा ने आभार प्रकट किया। संच प्रमुख गोपाल कुशवाहा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर रामचंद्र छितरोलिया, संजय शर्मा, लालचंद प्रजापत, सुनीता धाकड़, पूजा मीणा, यशोदा बैरागी, टीना शर्मा, रानू उपाध्याय सहित संच के 30 गांवो के आचार्य उपस्थित थे।

Don`t copy text!