Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़/बम्बोरी-निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति देवगढ़, रेलमगरा एवं नाथद्वारा उपशाखा के चुनाव 1 अक्टूबर रविवार को होंगे।

 

वीरधरा न्यूज़।बिनोता @ श्री जनक दास वैष्णव।

बिनोता। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश चुनाव संयोजक घनश्याम लाल प्रदेश अध्यक्ष रमेशचन्द्र पुष्करणा प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा के निर्देशानुसार राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिलाशाखा राजसमंद के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर हीरालाल लुहार बिनोता ने देवगढ़, रेलमगराएवं नाथद्वारा उपशाखा के चुनाव की तिथि, स्थल की घोषणा कर चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति जिलाध्यक्ष यशवंत कुमार जोशी, जिला मंत्री नारायण सिंह चुण्डावत,जिला महिला मंत्री मधु पालीवाल,प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश्वर कुमार त्रिपाठी,विभाग संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह चुण्डावत,जिला संगठन मंत्री मनोज कुमार पालीवाल,जिला महिला संगठन मंत्री किरण माली, जिला सभाध्यक्ष तिलकेश कुमार त्रिपाठी की सहमति से की गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर हीरालाल लुहार ने बताया कि तीनों ही उप-शाखाओं के चुनाव 1 अक्टूबर रविवार को उपशाखा मुख्यालय पर होंगे। देवगढ़ उपशाखा के चुनाव महात्मा गांधी स्कूल शास्त्री नगर देवगढ़ चुनाव अधिकारी जयरामसिंह गहलोत पर्यवेक्षक माधुसिंह चौहान, रेलमगरा उपशाखा के चुनाव राउप्रावि सती चौराहा रेलमगरा में चुनाव अधिकारी मनोज कुमार पालीवाल, पर्यवेक्षक मुकेश कुमार बडारिया तथा नाथद्वारा उपशाखा के चुनाव राउमावि नई हवेली नाथद्वारा में चुनाव अधिकारी किशनसिंह चुण्डावत पर्यवेक्षक शंकरलाल कुमावत के निर्देशन में निर्वाचन होंगे।

Don`t copy text!