Invalid slider ID or alias.

गंगरार-अनंत चतुर्दशी पर निकाला गणपति का विशाल जुलूस गणपति विसर्जन हुआ।

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ श्री कमलेश सालवी।


गंगरार। उपखण्ड मुख्यालय पर स्टेशन बस्ती, पुरानी तहसील, महात्मा गांधी विद्यालय के समीप, धोबियो का मोहल्ला, हरिजन बस्ती, पतवारी चोक, मे विराजित गणपति का गणपति महोत्सव समिति द्वारा भगवान की पूजा अर्चना कर झांकी सजाकर वाहनों में विराजित किया कर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए तत्पश्चात गणपति का जलूस प्रारंभ हुआ को नगर के प्रमुख मार्गो से निकला इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं विभिन्न हिंदू संगठन द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। जलूस के दौरान पहलवानो द्वारा व्ययाम प्रदर्शन करते हुए अद्भुद करतब दिखाए गए।सगंगरार गांव का जलूस गणेश घाटी बकत सागर पहुंचा जहाँ गणपति की विशेष पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात भगवान की प्रतिमा को जल में विसर्जित करते हुए गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष लगाए गए साथ ही गणपति भगवान से क्षेत्र में सुख शांति प्रार्थना की गई। वही स्टेशन बस्ती अंबेडकर सर्किल से गणपति का विशाल जुलूस स्टेशन बस्ती के प्रमुख मार्गो से होते हुए गोवलिया ग्राम पंचायत स्थित तालाब पहुंचा जहां पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई एवं गणपति विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Don`t copy text!