Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़-कन्नौज गांव मे गणपति महोत्सव पर गरबा डांडियों की धूम।

 

वीरधरा न्यूज़। कन्नौज@ श्री रिंकू शर्मा।

शम्भूपुरा। कन्नौज कस्बे सहित सुखवाड़ा, नाहरगड,पंचदेवला आंतरी, हटटीपुरा भीलगट्टी आदि गांवो मे गणपति महोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कस्बे मे स्थित महादेव परिसर मे गरबा समिति द्वारा लगातार 24 वर्ष से गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को गणपति जी की आंरती के बाद सभी महिलाओ द्वारा पिले कलर की साड़ी मे गरबा नृत्य किया गया इस बिच कन्नौज सरपंच प्रतिनिधि जय प्रकाश जागेटिया का गरबा समिति ने उपरना उढाकर स्वागत किया गया। छोटी बच्चीयो की डांस प्रतियोगिता का प्रोग्राम भी रखा गया संचालन ओमप्रकाश जाट ने किया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Don`t copy text!