Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-नायक समाज ने निकाली अपने आराध्य देव के जन्मोत्सव पर वाहन रैली।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।


निंबाहेड़ा। नगर में नायक समाज के आराध्य देव श्री पाबूजी महाराज लक्ष्मण अवतार के जन्महोत्सव के उपलक्ष में वाहन रैली निकाली गई।

वाहन रैली को पूर्व स्थानीय विधायक व पूर्व यूडीएच मंत्री श्री चंद्र कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, पार्षद रवि सोनी ने वाहन रैली को झंडा दिखाकर दशहरा मैदान से रवाना किया।

वाहन रैली दशहरा मैदान से बैंड बाजा के साथ में रवाना हुई वही समाज जनों ने श्री पाबू देव के जयकारों से नगर को गूंजा डाला, वही बैंड बाजा में बज रहे पाबू देव के भजनों पर समाजजन झूम उठे,और उनके भजनों में पर झूमते हुए बारु के लिए रवाना हो गय।

वाहन रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत

नायक समाज के आराध्य देव श्री पाबूजी राठौड़ के जन्म महोत्सव के उपलक्ष में निंबाहेड़ा नगर से निकाल गई वाहन रैली का सर्व समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत संस्कार किया गया गया।

निंबाहेड़ा नगर के दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई जो की निंबाहेड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कर्थाना फाटक, से बडोली घाटा, रूप जी का खेड़ा, शाहाबाद, मांगरोल से सतखंडा, होते हुए शंभूपुरा से चित्तौड़ आदि स्थानों पर होते हुए राशमी तहसील के ग्राम बारु में स्थित पवित्र तीर्थ स्थान श्री पाबू देव महाराज के मंदिर पहुंची वाहन रैली।

निंबाहेड़ा नगर से प्रारंभ हुई वाहन रैली जो कि जिले के राशमी तहसील के बारू गांव में स्थित पवित्र तीर्थ स्थान पाबूजी महाराज के मंदिर पर पहुंच कर सभी समाज जनों ने पाबूजी महाराज की पूजा अर्चना कर सभी समाज जानो समाज के लिए और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामनाएं की।

Don`t copy text!