Invalid slider ID or alias.

सालवी समाज कपासन कार्यकारणी का किया विस्तार अनन्तनाग में शहीद हुए जवानों को श्रदांजलि दी।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चितोडगढ। सालवी समाज कपासन के अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय सालवी सूत्रकार महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन सालवी ओजस्वी के सानिध्य में महेन्द्र सालवी को सर्व सम्मति से मनोनित करने के बाद जिलाध्यक्ष महेन्द्र सालवी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक मदन सालवी ओजस्वी, किशन लाल नातडीवाल, उपाध्यक्ष किशन लाल पालडीया, कोषालय सुरेश सालवी, महासचिव पुरणमल सालवी, सचिव मनोहर सालवी, महामंत्री लक्ष्मण सालवी, प्रवक्ता शंकरलाल नातडीवाल, संगठन मंत्री देवी लाल नातडीवाल को मनोनीत किया गया।
सदस्य पदाधिकारी में रजनी सालवी, रेखा सालवी, लोकेश सालवी, गोपाल सालवी, सुसना सालवी, संतोष नातडीवाल, आदि की सर्व सम्मति से कार्यारणी का विस्तार किया गया।
मनोनित सभी पदाधिकारीयों ने सर्व प्रथम जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग क्षेत्र में आतंकियो के हमले मे शहीद हुए तीन सैन्य अधिकारी तथा पुलिस के जवानों को देश की रक्षा करते हुए शहीद होने पर सभी ने दो मिनट का मोन रख श्रध्दांजलि दी।
इस दौरान पुलिस के जवान एवं नवनियुक्त उपाध्यक्ष किशन लाल पालडीया ने बताया कि हमें परिवार, समाज तथा देश के प्रति निष्ठावान रहते हुए राष्ट्रीय भाव के साथ आचरण व अनुसरण करना है।
मुख्य संरक्षक स्वतंत्र लेखक मदन सालवी ओजस्वी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीगण को बधाई व शुभकामनाऐ प्रेषित कर बताया कि सामाजिक विकास के लिए हम सभी समर्पित भाव से आगे आए तथा हर तरह से जागरुक बनें।

Don`t copy text!