Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़/बिनोता-नागराज के जयकरो से गूंज उठा बिनोता, हजारों पैदल यात्री पहुचे खाकलदेव के दरबार मे।

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।


बिनोता। कस्बे के प्रसिद्ध खाकलदेव मन्दिर पर गुरुवार को आसपास गावो से आये हजारों पैदल यात्रियों के जायकरो से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्ति मय बन गया बिनोता खाकलदेव कमेटी के अध्यक्ष गजराजसिंह शक्तावत ने बताया कि भादवी छठ पर्व के उपलक्ष्य में कल्याणपुरा साकरिया कचरिया खेड़ी बामनखेड़ी, मिंडाना, भालोट, ढोरिया लक्ष्मीपूरा सहित बारह गावो से अधिक पैदल यात्री जुलूश के साथ खाकलदेव ने भजनों के जयकारे लगाते हुवे।

नाचते गाते खाकलदेव मन्दिर पर पहुचे पेदल यात्रियों का बिनोता के नवयुवक मंडल बसस्टैंड, परसराम राहुल वागड़ी एवम पुराने बस स्टैंड पर नवयुवक मण्डल द्वारा महेश भगवती लाल लखारा अशोक नंद लाल माली सहित सदस्यो द्वारा जलपान अल्पाहार चायपान करवा कर स्वागत किया गया पुराने बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई जुलूश के नागराज की पताका लेकर आये सदस्यो का पुराने स्टैंड के सदस्यो द्वारा ध्वज पूजन कर अगवानी की जुलश का बसस्टेंड के पास भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत की उपस्थिति में जुलूश में शामिल पैदल यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया मन्दिर धर्मधाला में भोजन आयोजक समिति एवम ग्राम वासियों द्वारा सभी यात्रियों के लिए भोजन प्रशादी की व्यवस्था की गईजलुष में आये पेदल यात्रियों द्वारा परिवार में खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की।

Don`t copy text!