Invalid slider ID or alias.

1अक्टूबर को बाबा साहेब अंबेडकर के राष्ट्रीय विचारों पर विशाल संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर चन्देरिया में बैठक आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।बाबा साहेब अंबेडकर मिशन की बैठक बाबा साहेब अंबेडकर मिशन के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार एवं चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक भीमराज सालवी के नेतृत्व में चामुंडा माता मंदिर रोलाहेड़ा रोड चंदेरिया में बैठक आयोजित हुई इस बैठक मेंअंबेडकर मिशन के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि बाबा साहेब अंबेडकर ने अछूतों दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। बाबा साहेब अंबेडकर मिशन के चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक भीमराज सालवी ने बताया बताया कि 1अक्टूबर 2023 को भारत बाग चित्तौडगढ़ में आयोजित बाबा साहेब अम्बेडकर के राष्ट्रीय विचारों पर संगोष्ठी कार्यक्रम मैं अधिक से अधिक संख्या मे लोगों से पधारने का आव्हान किया। यह संगोष्ठी अंबेडकर मिशन द्वारा रहेगी बैठक में चन्देरिया नगर की कार्यकारणी का गठन किया जिसमें चन्देरिया नगर संयोजक अजय छपरिबन्द को बनाया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष रोहितास जाट, मंडल महामंत्री गोपाल गवारिया, पार्षद छोटू माली,मुकेश वाल्मीकि, पार्षद दिनेश गवारिया, ललिता वीरवाल,देवी लाल रेगर, पवन भट्ट,रमेश रेगर,शांति लाल रेगर नन्द लाल नायक विजेंद्र नायक, शांति लाल रेगर,अर्जुन जाट, विक्रम गवारिया सुशील राठौड़, किशोर गवारिया, राधेश्याम गवारिया, हरिओम टेलर, सुरेश गवारिया, विनोद गवारिया,रोशन शर्मा, मुकेश प्रजापत,हितेश शर्मा, रतन सेन, मुकेश सालवी, शिव बैरवा, जगदीश खटीक, अशोक सालवी, निखिल खोईवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!