Invalid slider ID or alias.

नागौर-भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा मे सेकेड़ो वाहनो के साथ हजारों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मे दिखा जोश।

 

वीरधरा न्यूज़। नागौर@ श्री चंद्रशेखर शर्मा।

नागौर।नागौर और अजमेर जिला सीमा पर स्थित ग्राम बाड़ी घाटी मे आज भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा मे सेकेड़ो वाहनो के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मे जोश देखने को मिला। यह नागौर जिले की ऐतिहासिक यात्रा मानी जा रही हैं। लम्बी कतारों के साथ गाड़ियों मे बैठे भाजपाइयो नें मोदी मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। थांवला और बाड़ी घाटी मे जमकर पुष्पवर्षा करते हुए परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य अभिनंदन किया। इस मोके पर-स्टेफी चौहान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागौर शहर ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, बदहाल कानून व्यवस्था, युवा और किसान विरोधी सरकार को उखाड फेंकने के संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश में 2 सितंबर 2023 से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की। यह यात्रा चार अलग-अलग स्थानों और दिशाओं से प्रदेश की 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।
जनता की माने तो इस दौरान प्रदेश भाजपा नेतृत्व के सामूहिक नेतृत्व में साढे आठ हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

Don`t copy text!