Invalid slider ID or alias.

भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली का बड़ीसादड़ी विधानसभा में पूर्व उप प्रधान शंभुलाल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़। बड़ीसादड़ी@ श्री मोहन दास।

बड़ीसादड़ी।भाजपा पार्टी द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा का रविवार को बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर जरखाना मोड़ पर बड़ीसादड़ी पंचायत समिति पूर्व उप प्रधान और पार्टी के प्रत्याशी शंभू लाल मेनारिया ने हजारों कार्यकताओं के साथ भव्य स्वागत किया, जैसे ही रैली बड़ीसादड़ी विधानसभा में पहुंची और स्थानीय कार्यकर्ताओ ने शंभू लाल मेनारिया की दावेदारी जताई, इसी दौरान रैली में राजसमंद सांसद एव प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी, चुन्नी लाल गरासिया राष्ट्रीय अध्यक्ष एसटी मोर्चा, बद्री लाल जाट सहकारी बैंक अध्यक्ष, स्थानीय विधायक ललित ओस्तवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, डुंगला पूर्व प्रधान गणपत सिंह चुंडावत, डुंगला पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, वर्तमान भाजपा से मजबूत प्रत्याशी शंभू लाल मेनारिया, बड़ीसादड़ी पंचायत समिति प्रधान नंद लाल, उप प्रधान रामचंद्र जोशी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!