Invalid slider ID or alias.

परिवर्तन संकल्प यात्रा के देवगढ़ मे प्रवेश पर भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़ बड़ीसादड़ी@डेस्क।

बड़ीसादड़ी। विधानसभा क्षेत्र मे प्रवेश करने पर परिवर्तन संकल्प यात्रा का चिकलाड देवगढ़ मण्डल में भाजपा नेता बड़ीसादड़ी डूंगला क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
परिवर्तन यात्रा विधानसभा के देवगढ़ में प्रवेश करने पर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए परिवर्तन यात्रा के संयोजक चुन्नीलाल गरासिया का स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा नेता शंभू लाल मेनारिया पूर्व प्रधान, शंकर सिंह रावत उप प्रधान, रामचंद्र जोशी, नाथू सिंह रावत डूंगला, मंडल महामंत्री प्रकाश मेनारिया, देवी लाल पुष्करणा, मोहनलाल नागदा बोहेड़ा सहकारी समितियां उपाध्यक्ष शंकर सिंह डायरेक्टर भानु मेनारिया मंडल उपाध्यक्ष तुलसी राम जनवा बड़वल राधेश्याम मेनारिया जिला परिषद सदस्य रवि मेनारिया पंचायत समिति सदस्य खेमराज रावत वार्डपंच कुलदीप, शंभू मेनारिया, पुष्कर मेनारिया, कैलाश मेनारिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!