Invalid slider ID or alias.

देश की उन्नति और अच्छी बरसात के लिए हजारेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@ श्री सत्यनारायण कुमावत।

चित्तौड़गढ़। सावन के आखिरी सोमवार के उपलक्ष में शहर में स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया गया। देश की उन्नति और प्रदेश में अच्छी बरसात की कामना को लेकर यहां अभिषेक हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दोपहर शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक शाम तक चला। बाद में महा आरती का आयोजन किया गया।
जानकारी में सामने आया कि सावन मास का इस बार विशेष महत्व रहा है। अधिक मास होने के कारण सावन माह दो माह तक रहा। प्रतिदिन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई है। सावन माह के आखिरी सोमवार को भी विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही अभिषेक शुरू हुवे। दुर्ग स्थित नीलकंठ महादेव, खरड़िया महादेव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना की गई। शहर में हजारेश्वर महादेव मंदिर में श्री महंत चंद्रभारती महाराज के निर्देशन में सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान, गुजरात, पंजाब आदि स्थानों के श्रद्धालु शामिल हुए। यहां पर साढ़े सात क्विंटल गाय के दूध, 2 क्विंटल गन्ने का ज्यूस, 1 क्विंटल चंदन और केसर तिलक, 15 किलो शहद, 7 किलो देशी घी, 31 किलो चरणामृत से अभिषेक किया गया। आयोजन को लेकर श्री महंतभारती महाराज ने बताया कि आज परमपिता परमेश्वर की सर्वस्व कृपा हो रही है। 1108 धारा के द्वारा भगवान शिव को नहलाया जा रहा है कि प्रभु पूरे राजस्थान में बरसात कर दें। बादलों की मेहरबानी हो और किसानों को सक्षम कर दें। किसानों के घर में सुख शांति और समृद्धि कर दे। भारत वर्ष में सुख, शांति और समृद्धि हो। अभी प्रधानमंत्री मोदी ने को कर के दिखलाया है, इसी प्रकार परम पिता परमेश्वर इतना आनंद दें। सुख शांति समृद्धि हो, अशांति का नाश हो, यही ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है।

Don`t copy text!