Invalid slider ID or alias.

राउमावि सामरी में नो बैग डे पर चन्द्र यान -3 के सफल प्रक्षेपण का उत्सव मनाया।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।शनिवार नो बैग डे पर मैं वैज्ञानिक बनूंगा की थीम पर सामूहिक प्रार्थना स्थल पर अभिव्यक्ति, माडल प्रदर्शनी,, चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन कर मिशन मून के बारे में जानकारी दी गई।
थीम प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक किशन लाल कुम्हार ने “हमारा अभियान हमारा अभिमान”
की संपूर्ण जानकारी दी।
भूगोल प्राध्यापिका डॉ श्वेता मेहरा के निर्देशन में चन्द्रमा, धरती, राकेट, विक्रम का सुंदर माडल बनाकर सचित्र और वर्णनात्मक जानकारी बच्चों को दी।
विद्यार्थियों में से यशी शर्मा,भानुप्रिया कुलदीप प्रजापत, रौनक बैरागी, किट्टू गुर्जर, चुनमुन शर्मा ने चंद्रमा पर जानकारी एवं कविताएं प्रस्तुत की।
डा.माणिक सोनी ने शशि, विधू, मयंक, मून दलों में छात्राओं को विभाजित कर चांद और चंद्रमा शिर्षक पर अंताक्षरी करवायी।
अंत में प्रधानाचार्य अय्यूब खान ने चांद की धरती पर जा पहुंचा हिंदुस्तान गीत सुनाया।

Don`t copy text!